Thursday, 16 April 2015

कंप्यूटर के महत्वपूर्ण तथ्य

कंप्यूटर के महत्वपूर्ण तथ्य

प्रिय पाठक,
यहां हम आपको ‘कंप्यूटर के कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों’ से अवगत करा रहें हैं जो रमेश द्वारा हमें उपलब्ध कराए गए हैं| आशा है यह पोस्ट आपको पसंद आएगी!!

  • कोनराडजूस ने विश्व के सबसे पहले कंप्यूटर का आविष्कार किया है जिसका नाम 1936 में Z1 था| यह पहला प्रोग्राम मुक्त कंप्यूटर था|
  • पहले कंप्यूटर खेल का नाम स्पेसवार था| इस खेल को स्टीव रुस्सेल ने प्रोग्राम किया था और यह फरवरी 1962 में पहली बार आयोजित किया गया था|
  • जैक किल्बी एवं रोबर्ट नॉयस ने वर्ष 1958 में पहली इंटीग्रेटेड चिप का विकास किया था|
  • वर्ष 1954 में जॉन बैकस और आईबीएम ने पहली सफल उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषा फोरट्रान कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा का विकास किया|
  • वर्ष 1969 में, अर्पनेट (ARPAnet) पहली इंटरनेट कनेक्टिविटी का आरंभ हुआ था|   
  • वर्डस्टार सॉफ्टवेयर वर्ड प्रोसेसर एप्लीकेशन का पहला विमोचन है जिसे सीमौर रुबेन्सटन द्वारा वर्ष 1979 में विकसित किया गया था| 
  • वर्ष 1983 में, जीयूआई के साथ एप्पल लिसा कंप्यूटर पहला होम कंप्यूटर है|  
  • पहला वेब ब्राउज़र वर्ष 1990 में सर टिम बर्नर द्वारा आविष्कार किया गया था| इसे वर्ल्डवाइडवेब (कोई स्पेस नहीं) कहा जाता था और बाद में उसका नाम नेक्सस हो गया था|  
  • निर्मित किया गया पहला सर्च इंजन आर्ची था जिसका निर्माण 1990 में अलन एम्टेज-मोंट्रियल के मैकगिल विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा निर्मित किया गया था|
  • 6 अगस्त, 1991 में टिम बर्नर ली ने सर्न (CERN)-विश्व की सबसे बड़ी भौतिक लैब जो जिनेवा स्विट्ज़रलैंड से पहली बार इंटरनेट साईट का प्रकाशन किया|
  • पहला सुपर कंप्यूटर एकल सीपीयू के साथ कंट्रोल डाटा कारपोरेशन (CDC) 6600 था| यह 1964 में जारी किया गया था|
  • भारत का पहला सुपर कंप्यूटर परम (PARAM) 8000 है, जिसे 1991 में इंस्टाल किया गया था|
  • NVIDIA का टेस्ला कंप्यूटर दिसंबर 2008 में लंदन में आयोजित हुआ पहला पर्सनल सुपर कंप्यूटर है|
  • पहला बैनर विज्ञापन 1994 में प्रयोग किया गया था|
  • ईमेल वर्ल्डवाइडवेब से पुराना है|
  • पहली बार पंजीकृत हुआ पहला डोमेन नाम Symbolics.com था|
  • रिच स्क्रेंटा ने फरवरी 1982 में पहला कंप्यूटर वायरस उत्पन्न किया| वह ईआईके क्लोनर का लेखक है, पहला कंप्यूटर वायरस प्रयोगशाला के बाहर जारी हुआ था|  
  • मैक के लिए एक्सेल का पहला संस्करण 1985 में जारी किया गया था और पहला विंडो संस्करण नवंबर 1987 में जारी हुआ था|
  • विंडों सिस्टम में कोई भी फोल्डर ‘कॉन’ के नाम से नहीं बनाया जा सकता|
  • TYPEWRITER सबसे लंबा शब्द है जो कीबोर्ड की केवल एक पंक्ति के अक्षरों का प्रयोग करके बनाया जा सकता है|

  • प्रत्येक एक्सेल वर्कशीट में 1,048,576 पंक्तियां और 16, 384 कॉलम होते हैं जो प्रति वर्कशीट पर 17,179,869,184 सेल बनाते हैं|
  • एक्सेल में 100 क्रिया को अनडू किया जा सकता है|

No comments:

Post a Comment